Hot Posts

विश्व मौर्य परिषद परिवार की ओर से सभी देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगांठ/ आजादी का अमृत महोत्सव की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं,!

 विश्व मौर्य परिषद परिवार की ओर से सभी देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगांठ/ आजादी का अमृत महोत्सव की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं,! 









 

आपसी कलह के कारण से।

वर्षों पहले भारत देश परतंत्र हुआ।। 

पन्द्रह अगस्त सन् सैंतालीस।

को अपना देश स्वतंत्र हुआ।।

उन वीरों को हम नमन करें।

जिनने अपनी कुरबानी दी।।

निज प्राणों की परवाह न कर।

भारत को नई रवानी दी।। 

उन माताओं को याद करें।

जिनने अपने प्रिय लाल दिए।।

मस्तक मां का ऊंचा करने।

को उनने बड़े कमाल किए।।

बिस्मिल, सुभाष, तात्या टोपे।

आजाद, भगत सिंह दीवाने।।

सिर कफन बांधकर चलते थे।

आजादी के यह परवाने।।

देश आजाद कराने को जब।

पहना केसरिया बाना।

तिलक लगा बहनें बोली।

भैया, विजयी होकर आना।।

माताएं बोल रही बेटा।

बन सिंह कूदना तुम रण में।।

साहस व शौर्य-पराक्रम से।

मार भगाना क्षणभर में।।

दुश्मन को धूल चटा करके।

वीरों ने ध्वज फहराया था।।

जांबाजी से पा विजयश्री।

भारत आजाद कराया था।।

स्वर्णिम इतिहास लिए आया।

यह गौरवशाली दिवस आज।।

श्रद्धा से नमन कर रहा है।

भारत का यह सारा समाज।।

जय हिन्द हमारे वीरों का।

सबसे सशक्त शुभ मंत्र हुआ।।

पन्द्रह अगस्त सन् सैंतालीस। 

को अपना देश स्वतंत्र हुआ

टीम - #विश्व_मौर्य_परिषद भारत

#vmp4world #vmp4india #vmp4up #vmp #maurya #bharat #sarveshkumarmaurya #harghartiranga

Post a Comment

0 Comments